Durvasa Rishi Ashram

महंत श्री ईश्वरदास ब्रम्हचारी जी महाराज

शास्रवेत्ता ब्रम्हज्ञानी संत श्री ईश्वरदास महाराज ने बाल्यावस्था में ही अपना सम्पूर्ण जीवन आध्यात्म व सनातन की रक्षा को समर्पित कर आजीवन ब्रम्हचारी रहकर जीवन यापन करने का प्रण लिया था। पूज्य महाराज जी ने गुरु दीक्षा पाने के उपरांत कई वर्ष पैदल तीर्थ यात्रा की व प्रभु श्री राम को अपना इस्ष्ट मान उनकी साधना मे लीन रहे।

“पतित पावनी माँ गंगा के तट पर सिद्ध संतों की तपस्थली श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम का वास्तव में सनातन धर्म की रक्षा व उत्थान में अहम योगदान रहा है। 

योगी आदित्यनाथ 

(मुख्यमंत्री: उ०प्र०)

“श्री ईश्वरदास जी महाराज बड़े ही विनम्र स्वाभाव व सदैव ही सेवाभाव से ओतप्रोत रहते हैं। बतौर महंत महाराज श्री अपनी जिम्मेदारियों का बखूभी  निर्वाहन कर रहे हैं। 

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

(पीठाधीश्वर: बागेश्वर धाम सरकार)

आश्रम विवरण

ऋषि दुर्वासा की आध्यात्मिक तपस्थली ‘श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम’ माँ गंगा के मनोरम तट पर बसा एक ऐसा पवित्र स्थान है जहां के विचरण मात्र से ही परमानन्द की अनुभूति होती है। यहाँ कई सिद्ध संतों ने तपस्या कर परम ज्ञान की प्राप्ति की व सनातन धर्म के उत्थान हेतु अथक प्रयास किये। वर्तमान में आश्रम के महंत का दायित्व श्री ईश्वरदास ब्रम्हचारी जी निर्वहन कर रहे है। 
श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम से लाखों की संख्या में साधू-संत जुड़े हुए हैं।

DURVASA RISHI ASHRAM

आश्रम द्वारा सेवा कार्य

श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम द्वारा नियमित रूप से विभिन्न सेवा कार्य चलाए जाते हैं। जिसमे भंडारा, वस्त्र वितरण, औषधि कैंप, दुग्ध सेवा, आदि शामिल हैं। इसके अलावा आश्रम प्रांगण में देसी नस्ल की विशाल गौशाला भी है। समय-समय पर यज्ञ व कई धार्मिक कार्यों का आयोजन भी होता रहता है जिस से कि वातावरण सात्विक रहता है। 
फर्रुखाबाद नगर मे पधारे सभी अतिथियों की जो कि सक्षम नही हैं उनकी रहने खाने की व्यवस्था भी आश्रम की ओर से की जाती है। माँ गंगा के तट पर लगने वाला प्रसिद्ध वार्षिक मेला रामनगरिया में शांति व्यवस्था बनाए रखने मे आश्रम का अहम योगदान रहता है और इसके लिए कई बार प्रशासन ने आश्रम का आभार भी प्रकट किया है। 

परमात्मा ने यदि आपको सक्षम बनाया है तो श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम द्वारा किये जाने सेवा कार्यों में सहभागी अवश्य बने। नीचे दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप आर्थिक रूप से सहभागी बन दान कर सकते हैं।  

durvasa rishi ashram

श्री दुर्वासा ऋषि संत सेवा चैरिटेबल सोसाइटी में आर्थिक रूप से दान हेतु क्यूआर स्कैन करें। 

आध्यात्मिक लेख

आध्यात्म
महंत श्री ईश्वर दास

ज्येष्ठ पूर्णिमा 21 और 22 जून को:पूर्णिमा पर पूजा-पाठ और नदी स्नान के साथ ही सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा

जय श्री सीता राम: अभी ज्येष्ठ मास चल रहा है और इस माह की पूर्णिमा दो दिन (21-22 जून) रहेगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर संत कबीर दास जी की जयंती (22 जून) भी मनाई जाती है। ये पूर्णिमा धर्म-कर्म के नजरिए से बहुत खास है। इस दिन पूजा-पाठ, नदी स्नान के

पूरा पढ़ें »
आध्यात्म
महंत श्री ईश्वर दास

निर्जला एकादशी की तारीख को लेकर पंचांग भेद:17 और 18 जून को निर्जला एकादशी, इस व्रत से मिलता है पूरे साल की एकादशियों के बराबर पुण्य

श्री सीता राम: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (निर्जला) की तारीख को लेकर पंचांग भेद हैं। कुछ पंचांगों में 17 जून और कुछ में 18 जून को निर्जला एकादशी बताई गई है। ये व्रत सालभर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य फल देने वाला माना गया है, इसलिए

पूरा पढ़ें »

संपर्क फॉर्म